Saturday, April 27, 2024
Google search engine
HomeNewsभाजपा CEC मीटिंग में 7 राज्यों 90 कैंडिडेट्स पर चर्चा

भाजपा CEC मीटिंग में 7 राज्यों 90 कैंडिडेट्स पर चर्चा

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार देर रात तक चली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्‌डा शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दूसरी लिस्ट के लिए 7 राज्यों के 90 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इसका ऐलान आज-कल में हो सकता है। बिहार, तमिलनाडु और ओडिशा की लिस्ट में देरी हो सकती है।

भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC को टिकट दिया गया। 50 साल से कम उम्र के 47 युवा कैंडिडेट को चुनाव में मौका दिया गया है।

गठबंधन चर्चा के बीच तेलंगाना-ओडिशा में देरी संभव सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के कैंडिडेट्स पर चर्चा हुई। हालांकि बिहार, तमिलनाडु और ओडिशा में चल रही गठबंधन की चर्चा के चलते, इन राज्यों की लिस्ट फाइनल होने में देरी हो सकती है।

बिहार में JDU, लोक जन शक्ति पार्टी, तमिलनाडु में AIADMK, हरियाणा में JJP और ओडिशा में BJD के साथ गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है। इसके चलते वहां सीटें फाइनल नहीं की गई है। मध्य प्रदेश की बची हुई 5 सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है और 4 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सहमति बन गई है।

महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की 8 और कर्नाटक की 28 सीटों पर भी पार्टी नेता कैंडिडेट्स को लेकर सहमत हैं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में JDS को 3 सीटें मिल सकती है। मीटिंग में गुजरात की बची हुई 11 सीटों पर चर्चा हुई और 7 सीटों पर नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments