Saturday, April 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshIndoreइंदौर में गैस सिलेंडर में आग से पति-पत्नी झुलसे

इंदौर में गैस सिलेंडर में आग से पति-पत्नी झुलसे

इंदौर के आजाद नगर इलाके में रहने वाले दंपती को शुक्रवार शाम गंभीर जली हालत में एमवाय में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक घर में लगे गैस सिलेंडर में आग लगने के चलते दंपती जल गए। देर रात पुलिस उनके बयान लेने अस्पताल पहुंची थी।

आजाद नगर टीआई नीरज मेढ़ा के मुताबिक शुभम (32) पुत्र राजेन्द्र और उसकी पत्नी भूरी (30) निवासी रामनगर को उसके पड़ोसी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दंपती ने अपने बयान में बताया कि भूरी घर में शाम को पति के काम से आने के बाद चाय बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। यहां नजदीक ही बैठा पति अपनी पत्नी को बचाने के लिये दौड़ा इस दौरान आग बुझाने में वह गंभीर रूप से जल गया।

बताया जाता है कि दंपती के दो छोटे बच्चे है। जब आग लगी तो वह भी कमरे में मौजूद थे। आग लगने के चलते पिता ने उन्हें एक तरफ किया। जिसमें बाद आग पर काबू किया। पुलिस के मुताबिक पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments