Saturday, April 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshBhopalआरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार किया तब दर्ज कराई...

आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार किया तब दर्ज कराई FIR

भोपाल में पति से अलग रहने वाली महिला को एक ड्राइवर ने सहारा देना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में भरोसा जीतने के बाद उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो उसने परिवार के लोगों के न मानने का बहाना बनाकर शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने शुक्रवार की रात मामले की शिकायत कोहेफिजा पुलिस को कर दी। पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय महिला कोहेफिजा इलाके एक कॉलोनी में रहती है। कुछ वर्षों पहले मनमुटाव के चलते वह अपने दो बच्चों को साथ लेकर अलग रहने लगी थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह घरों में झाड़ू पौंछे का काम करने लगी थी। सलाह लेने के लिए महिला अक्सर करोद इलाके में रहने वाले अपने गुरू भाई के घर जाती थी।

मदद के नाम पर बड़ाई नजदीकी

देवेन्द्र ड्राइवर तो वह महिला की आने-जाने में मदद करने लगा। कुछ ही दिनों में जब उनके बीच नजदीकी संबंध हो गए तो जीवन भर सहारा देने का वादा करते हुए देवेन्द्र ने महिला को शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों महिला ने जब शादी करने की जिद की तो देवेन्द्र ने कहा उसके परिवार के लोग और रिश्तेदार शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। बार-बार मनाने के बाद भी वह नहीं माना तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी देवेन्द्र को गिर तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments