Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeLocalMadhya PradeshBJP ऑफिस के सामने बेरोजगारों ने किया रामायण पाठ

BJP ऑफिस के सामने बेरोजगारों ने किया रामायण पाठ

बेरोजगार शिक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर आज सुबह शिवाजी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। संघ के सदस्यों ने रामायण पाठ शुरू किया। उनकी मांग है कि सरकार वर्ग एक उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के जो अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में हैं, उनको नियुक्ति दें और पद बढ़ाए जाएं।

भाजपा कार्यालय के बाहर धरना और रामायण पाठ की वजह से आने-जाने का रास्ता रुक गया। भाजपा कार्यालय की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने करीब 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हटाया। सभी को पुलिस वाहन से कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन भेज दिया। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि कुछ लोग रास्ता रोक कर बैठे थे, उन्हें समझाया गया, नहीं माने तो यहां से हटा दिया गया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने बताया कि वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में दो-दो एग्जाम लिए गए थे। लेकिन, इतने नाम मात्र के पदों में भर्ती निकाली गई और 2-2 एग्जाम पास करने के बाद भी शिक्षकों को वेटिंग में डाल दिया गया। अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सभी सुबह से यहां रामायण का पाठ कर रहे थे।

बेरोजगार शिक्षक संघ लगातार वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में प्रतीक्षा सूची में चयनित शिक्षकों की न्याय संगत मांग के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके पहले भी बेरोजगार शिक्षक संघ ने 3-4 आंदोलन किए हैं। सभी चयनित शिक्षकों जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, प्रदर्शन करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments