Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeLocalMadhya PradeshMP में 37 IAS के ट्रांसफर

MP में 37 IAS के ट्रांसफर

राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले शुक्रवार रात तीन बजे 37 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में शहडोल, सिंगरौली, पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश में गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

गुना बस हादसे के बाद कलेक्टर बनाए गए थे बैंस अमनबीर सिंह बैंस को दो माह पहले हुए बस हादसे के बाद गुना कलेक्टर पदस्थ किया गया था। पन्ना और सिंगरौली के कलेक्टर की पदस्थापना विधानसभा चुनाव के पहले की गई थी। सरकार ने इन दोनों जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया है। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य का 3 साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा होने वाला था, उन्हें भी सरकार ने हटा दिया है।

सिंधिया की नाराजगी के बाद हटाए गए गुना कलेक्टर

करीब दो महीने पहले आभार यात्रा के दौरान सिंधिया कलेक्टर और एसपी पर नाराज हुए थे। करीब दो महीने पहले आभार यात्रा के दौरान सिंधिया कलेक्टर और एसपी पर नाराज हुए थे। अमनबीर सिंह बैंस को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बाद हटाया गया है। पिछले दिनों गुना में जन आभार यात्रा के दौरान सिंधिया मंच से ही कलेक्टर और एसपी पर भड़क गए थे। जब सिंधिया संबोधित कर रहे थे तब कलेक्टर और एसपी मंच पर नहीं थे। सिंधिया ने कहा था- इधर मंच पर रहो, नीचे नहीं जाने का.. एसपी कहां हैं? बुलाओ एसपी को.. मंच पर खड़े रहो दोनों..।

पूर्व गृह मंत्री के दामाद को लूप लाइन में भेजा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दामाद और कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमन शुक्ल को लूप लाइन में भेजा गया है। उनको योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद लूप लाइन में डाले गए आईएएस विवेक पोरवाल की मेन स्ट्रीम में वापसी हुई है। उनको लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त भी नियुक्त किया गया है।

सतना, इंदौर और भोपाल के निगम आयुक्त भी बदले राज्य शासन ने सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना, इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा और भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण की पदस्थापना की है। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments