Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshBhopalभोपाल में टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी

भोपाल में टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी

भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची।

जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकलें गोदाम तक पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले पर्दों और कपड़ों के अन्य सामान में लगी। गोदाम में मौजूद 5 से ज्यादा कर्मचारियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुए। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम का टीन शेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। उन्होंने गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है।

फायर ऑफिसर नील ने बताया कि अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस का गोदाम है। यहां LPG के घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं।

जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़ी गईं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। सामान समेटकर घरों से निकले लोग

गोदाम में आग लगने के बाद ब्लास्ट की आवाज आते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जरूरी सामान समेटकर अपने घरों से निकल गए।

टेंट हाउस के गोदाम में 50 से 60 गैस सिलेंडर रखे होने का अनुमान है। इनमें से कुछ सिलेंडर फटने से आग बेकाबू हो गई थी। फायर फाइटर पंकज खरे ने बताया कि आग बुझाने के साथ ही गैस सिलेंडरों को सुरक्षित निकालना भी बड़ी चुनौती थी।

व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में कई LPG सिलेंडर रखे मिले। व्यंजन टेंट हाउस के गोदाम में कई LPG सिलेंडर रखे मिले। जेसीबी की मदद से तोड़ीं गोदाम की दीवारें

आग बुझाने के लिए नगर निगम अमले, जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। गोदाम की दीवारों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। पुलिस ने 200 मीटर पहले से बेरिकेडिंग कर लोगों को मौके पर जाने से रोका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments