Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshBhopalइस बार लू के दिन बढ़ने की आशंका

इस बार लू के दिन बढ़ने की आशंका

शहर में अब से मौसम के तेवर तीखे होने लगे हैं। मार्च के बाकी 18 दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार अप्रैल से तेज गर्मी की सम्भावना है। विशेषज्ञों ने भी बताया कि इस बार लू के दिनों की संख्या भी बढ़ सकती है। भोपाल में अप्रैल में 4 साल पहले 2020 में 2 दिन लू चली थी। पिछले 20 वर्षों में यही वह साल रहा जब सबसे अधिक गर्मी महसूस हुई थी।

सोमवार के मुकाबले दो डिग्री बढ़कर इधर राजधानी में मंगलवार को मौसम के तेवर तीखे हो गए। दिन का तापमान 35.3 डिग्री पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है। सोमवार के मुकाबले इसमें 2 डिग्री की वृद्धि हुई है। रात का तापमान 18.4 डिग्री था। बीते 24 घंटों में इसमें 2.8 डिग्री की वृद्धि हुई है।

ऐसे मौसम के कारण इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार कहते हैं कि वेस्टेट डिड्रवा फ्रीक्वेंसी और उसका पैटर्न भी बदल रहा है। इस बार ही अल नीनो और इंडियन ओसियन डाई पोल का असर हुआ है। इस कारण अप्रैल में तेज गर्मी की संभावना है। लू के दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

शाम के 4:15 बजे भी तेज धूप थी। तापमान दिन में 35.3 डिग्री अधिकतम रहा और रात में 18.4 डिग्री था। आज भी मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

7 घंटे में 12.3 डिग्री बढ़ा – मंगलवार को तेज धूप से पारे की चाल भी तेज थी। सुबह से दोपहर तक 7 घंटों में ही तापमान 12.3 डिग्री बढ़ गया। सुबह 8:30 बजे पारा 23 पर था जो 3:30 बजे 35.3 डिग्री पर पहुंच गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments