Saturday, April 27, 2024
Google search engine
HomeNewsInternationalअमेरिका में गर्ल्स गैंग ने ₹66 करोड़ के कॉस्मेटिक्स चुराए

अमेरिका में गर्ल्स गैंग ने ₹66 करोड़ के कॉस्मेटिक्स चुराए

अमेरिकी पुलिस ने मेकअप के सामान चुराने वाले गैंग की लीडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा- तीन बच्चों की मां 53 साल की मिशेल मैक ने 66 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स चुराए और फिर इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, मिशेल ने चोरी को अंजाम देने के लिए 12 लड़कियों को हायर किया था। ये सभी सेफोरा, लेंस क्राफ्टर, अल्टा, TJ मैक्स, वालग्रीन्स जैसे लग्जरी कॉस्मेटिक्स स्टोर में जाती थीं और मेकअप का सामान चुराती थीं। इसके बाद मिशेल डिस्काउंट पर ये सामान बेच देती थी।

10 अमेरिका राज्यों में चोरी की इस गैंग ने कैलिफोर्निया, ओहायो, टेक्सास, फ्लोरिडा समेत 10 अमेरिकी राज्यों में चोरी की। यही वजह है कि गैंग को ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ का नाम दे दिया गया। पुलिस ने 12 मार्च को मिशेल के घर रेड की थी। इस दौरान उन्हें 24.86 करोड़ रुपए के कॉस्मेटिक्स मिले थे। 4,500 स्कवायर फीट में बने इस घर की कीमत 2.90 करोड़ रुपए है।

तस्वीर 4,500 स्क्वायर फीट में बने मिशेल के घर की है। इसकी कीमत 2.90 करोड़ रुपए है। 2 साल से पकड़ने की कोशिश कर रहे थे ब्रिटिश मीडिया डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस 2 साल से इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में लीड तब मिली, जब गैंग की दो लड़कियों को कॉस्मेटिक ब्रांड अल्टा के स्टोर से गिरफ्तार किया गया। लड़कियों ने बताया कि एक महिला ने उन्हें पैसों का लालच दिया। उसने स्टोर की लोकेशन भी दी थी। लड़कियों के फोन पर मिले मैसेज के जरिए पुलिस मिशेल तक पहुंची।

ऑनलाइन मेकअप स्टोर चला रही थी मास्टरमाइंड छानबीन के दौरान पुलिस को पचा चला कि मिशेल ऑनलाइन मेकअप स्टोर चला रही थी। वो यहां पर चुराया हुआ सामान 50% डिस्काउंट पर बेच रही थी।

नेशनल रिटेल फेडरेशन के मुताबिक 2022 में खुदरा विक्रेताओं को शॉपलिफ्टर्स (सामान चोरी करने वाले) की वजह से 3.35 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ज्यादातर शॉपलिफ्टर्स संगठित गिरोहों से जुड़े होते हैं। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक 2021 से 2023 के बीच शॉपलिफ्टिंग के मामले तीन गुना बढ़े और लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

2021 में शॉपलिफ्टिंग के 59 केस सामने आए थे। 2023 में 199 मामले दर्ज किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments