रांची, झारखंड: झारखंड के रांची में आर्मी के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनका शव भिंडवा लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को शहर के धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय सुनील पुत्र जगदीश राठौर निवासी बिंडवा हाल धर्मनगर वार्ड क्रमांक नौ के रहने वाले थे। इन दिनों झारखंड के रांची में आर्मी में सूबेदार के पद पर पदस्थ थे। सुनील के छोटे भाई दिलीप ने बताया कि 15 मार्च को मेरे बड़े भाई सुनील की ट्रेनिंग के दौरान तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आर्मी के अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिवारजनों को मोबाइल फोन द्वारा इस बात की सूचना दी गई थी। लेकिन हार्ट अटैक के कारण 18-19 मार्च की रात उनका उपचार के दौरान दम तोड़ गया।
20 मार्च की सुबह उनका शव रांची से उनके घर पहुंचा। इसके बाद ग्वालियर से पहुंची सेना की टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ सूबेदार की अंतिम संस्कार की। सूबेदार के दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा अंकित 17 साल और छोटा बेटा आर्यन 14 साल का है। वे दिसंबर माह में एक माह की छुट्टी पर घर आए थे।