आमला थाना क्षेत्र के गांव मोहाली में एक विवाहिता का फांसी पर झूलता शव मिला है। घटना शुक्रवार शाम को हुई। पुलिस ने देर रात शव को उतारकर सीएचसी आमला को सौंपा है। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया गया है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका का नाम अर्चना यादव (24) था। उसका विवाह चार साल पहले महोली के संजू यादव से हुआ था। शुक्रवार की रात उसके पति ने उसे फांसी पर झूलते हुए देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर शव को उतारकर आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मृतिका के जीजा पप्पू यादव ने बताया कि अर्चना का विवाह संजू के साथ चार साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही अर्चना को ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशानी थी। उसने छह महीने तक मायके में रहा। फिर परिवार परामर्श केंद्र आमला में समझाई गई, लेकिन वहां से वह वापस लौट गई।
मायके पक्ष का कहना है कि अर्चना की मौत आत्महत्या नहीं है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। इस मामले की जांच एसडीओपी मुल्ताई कर रहे हैं। उन्होंने मायके और ससुराल पक्ष के बयान लिए हैं।