Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeuttar-pradeshJhansiमां ने हत्या की FIR लिखवाई-14 महीने से बॉयफ्रेंड संग MP में...

मां ने हत्या की FIR लिखवाई-14 महीने से बॉयफ्रेंड संग MP में रह रही थी

झांसी से हैरान करने वाली घटना का खुलासा हुआ है। एक महिला और उसके 2 बच्चों की हत्या मामले में पुलिस कातिलों की खोज में थी। लेकिन 14 महीने बाद, वे तीनों जिंदा मिले। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मध्यप्रदेश के सिहोर में आरामदायक जिंदगी बिता रही थीं।

एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब हुई। हत्या के झूठे केस का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला को पकड़कर झांसी लाई है। अब आगे की कार्रवाई होगी।

छाया की शादी 2016 में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दतिया के चंदन कुशवाहा से हुई थी। 7 साल पहले हुई थी शादी, और उन्हें दो बच्चे भी हो गए। पति चंदन सब्जी बेचते थे और साथ ही पेंटर का काम करते थे।

महिला के मायके वाले सोबरन साहू के साथ दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गया। छाया और उसके पति के बीच झगड़े होने लगे, और उन्हें मायके छोड़ना पड़ा।

छाया ने दोनों बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ चली गई, और फिर उनका संपर्क नहीं हुआ। उनकी मां को लगा कि उन्हें मार दिया गया है, और इसके लिए केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने एक वीडियो के माध्यम से उन्हें ढूंढा, जिसमें उनके बच्चे स्कूल के कार्यक्रम में दिखे थे। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के सीहोर से पकड़ा है। छाया ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है, और उसने कहा कि मां को उसके गायब होने की जानकारी नहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments