Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshVidishaशादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विदिशा में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ में मामला दर्ज कराया है।

कुरवाई की रहने वाली 24 वर्षीय एक महिला की 7 साल पहले विदिशा में शादी हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके घर में पति के दोस्त अबरार खान का आना जाना था। जिससे महिला की नजदीकी बढ़ गई। अबरार ने महिला को भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में कमरा लेकर अपने साथ रख लिया। जहां 10 महीने तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह झगड़ा करने लगा।

वह अलग भोपाल में ही कमरा लेकर रहने लगी और लोगों के घर खाना बनाकर गुजारा करने लगी। अबरार बार-बार फोन लगाकर उसके पर दबाव बनाता था, जिससे महिला परेशान हो गई।महिला ने सिविल लाइन थाने में अबरार के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments