Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshDatiaदतिया में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने सुसाइड किया

दतिया में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने सुसाइड किया

दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे। शव को अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार आरक्षक विवेक शर्मा (31) सुबह 7 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। लगभग 8 बजे खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवेक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

विवेक शर्मा ग्वालियर के रहने वाले थे। उनकी शादी 2017 में हुई थी। विवेक शर्मा ग्वालियर के रहने वाले थे। उनकी शादी 2017 में हुई थी। ससुर बोले- चौकी से हटाने के बाद से परेशान थे विवेक के ससुर शत्रुघ्न शर्मा का कहना है कि वो पहले बस स्टैंड की चौकी पर पदस्थ थे। बाद में थाने में रुटीन ड्यूटी पर थे। फिर रात से उन्हें पहरे की ड्यूटी मिली थी। विवेक नौकरी को लेकर पिछले एक सप्ताह से डिप्रेशन में थे। उनका काम में मन नहीं लग रहा था, इसलिए मैंने उन्हें छुट्‌टी लेने को भी कहा था। चौकी से हटाए जाने के बाद से वो परेशान थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments