Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeMadhya Pradeshagar-malwaसुसनेर-सोयत के बिच यात्री बस पर पथराव

सुसनेर-सोयत के बिच यात्री बस पर पथराव

आगर मालवा जिले के सुसनेर और सोयत के बीच नेशनल हाईवे पर अज्ञात 4-5 लोगों ने यात्री बस पर पथराव किया। घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे को हुई, जिसमें 3 यात्री घायल हो गए हैं।

यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान रात करीब 1 बजे अज्ञात 4-5 लोगों ने पथराव किया। घटना में वाहन चालक, दिल्ली निवासी गोविंद नाथ (40) और झालावाड़ निवासी एक महिला घायल हो गई हैं। घायलों का सोयत के शासकीय हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार किया गया।

जहां से गंभीर घायल 2 यात्रियों को झालावाड़ रेफर किया गया है। पथराव से बस के कांच फूटे हैं। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। पथराव के बाद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और आगे सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर डायल 100 को सुचना दी। बस देर रात ही यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

सुसनेर थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। मैने घटना स्थल का मुआयना किया है, पुलिस अपनी ओर से घटना की जांच कर रही है। ही पीड़ितों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments